खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

जनपद सदस्य जगमोहन घृतलहरे का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया, सतनामी समाज के पदाधिकारी रहे मौजूद

balodabazar jagmohan ghritlahre birthday celebration

बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जनपद पंचायत के जनपद सदस्य श्री जगमोहन घृतलहरे जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके मित्रों और प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

जन्मदिन के कार्यक्रम में प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के महासचिव श्री मोहन बंजारे, जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री गणेश बघेल, श्री सुशील बंजारे, श्री दीपक घृतलहरे, श्री अशोक मांडले, इंजीनियर दयानंद कोशले और समस्त मित्रगण उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में केक काटा गया, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने जनपद सदस्य श्री जगमोहन घृतलहरे को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

यह आयोजन श्री घृतलहरे के प्रति स्नेहीजनों और सामाजिक संगठनों के सम्मान को दर्शाता है।