खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

शासकीय प्राथमिक शाला घोंट में छात्र रुद्र गायकवाड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

Rudra Gaikwad 2

आरंग, 20 अगस्त 2025: आरंग विकासखंड के संकुल बनरसी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला घोंट में आज कक्षा तीसरी के छात्र रुद्र गायकवाड़ का जन्मदिन पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।

Rudra Gaikwad 1

इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक श्री देव गायकवाड़, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती धनिया गायकवाड़ और वरिष्ठ शिक्षक श्री सुधीर कुमार आचार्य सहित स्काउट गाइड के बच्चों और स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने रुद्र गायकवाड़ को जन्मदिन की बधाई दी।

Rudra Gaikwad 3

बच्चों ने रुद्र को तिलक लगाकर, पेन-कॉपी भेंट की और मिठाई खिलाकर उसका जन्मदिन मनाया। सभी ने रुद्र गायकवाड़ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पहल बच्चों में सहभागिता और आपसी प्रेम की भावना को बढ़ावा देती है।