खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

सीएम साय ने नए कैबिनेट सदस्यों गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल को दी बधाई

Cabinet Ministers

रायपुर, 20 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रिमंडल में शामिल हुए नए सदस्यों श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब और श्री राजेश अग्रवाल को शपथ ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

Cabinet Ministers 3 Cabinet Ministers 2 Cabinet Ministers 1

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि ये नए मंत्री अपनी कार्यकुशलता और निष्ठा से जनता की सेवा करेंगे और छत्तीसगढ़ को विकास एवं सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने सभी मंत्रियों के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामूहिक सहयोग और प्रतिबद्धता के साथ जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लगातार काम करती रहेगी।