कनकी, 20 अगस्त 2025: आज संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर कनकी में आयोजित की गई। इस आयोजन में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम पंचायत कनकी के सरपंच श्री दुर्गेश वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि अध्यक्षता श्री गैंदराम वर्मा ने की और विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेंद्र चौहान रहे।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी की प्राचार्य सुश्री सीमा मेश्राम थीं। इस दौरान ग्राम भारतीय, जिला रायपुर के कोषाध्यक्ष श्री डोमार सिंह वर्मा ने अध्यक्षता की, और संकुल समन्वयक श्री भुनेश्वर वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
मुख्य अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कनकी की टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा:
- कबड्डी (बालक): प्रथम स्थान – कोरासी
- कबड्डी (बालिका): प्रथम स्थान – कनकी
- खो-खो (बालक): प्रथम स्थान – कनकी
- खो-खो (बालिका): प्रथम स्थान – कनकी


यह आयोजन खेल भावना को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

संबंधित समाचार
पलारी के होनहार जिज्ञासु वर्मा का विक्रम राय गुरुजी ने किया सम्मान: 12वीं बोर्ड में पाया प्रथम स्थान
शिक्षक परिवार के साथ खड़ा संगठन: स्व. शिव प्रसाद चतुर्वेदी के परिजनों को मिली ₹50,000 की आर्थिक सहायता
रोहासी की महक चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी: विक्रम राय ने गुरु से मिली ‘ऐतिहासिक कलम’ भेंट कर दिया आशीर्वाद