शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाएं निरंतर सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। इसी कड़ी में रोहासी पार्षद कमलेश चतुर्वेदी की सुपुत्री महक चतुर्वेदी ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 87.16% प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
निवास पहुँचकर बढ़ाया उत्साह
महक की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय ने उनके निवास पहुँचकर बिटिया का आत्मीय अभिनंदन किया। विक्रम राय ने महक को पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट कर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने बिटिया को आगे की पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का आश्वासन भी दिया।
ऐतिहासिक भेंट: गुरु की कलम से रचेगी नया इतिहास
इस मुलाकात का सबसे भावुक क्षण तब आया जब विक्रम राय ने अपने पास मौजूद सबसे अनमोल वस्तु महक को आशीर्वाद स्वरूप भेंट की। उन्होंने अपनी वह कीमती कलम महक को सौंपी, जो उन्हें स्वयं उनके गुरुजी ने भेंट में दी थी।
भेंट देते हुए विक्रम राय ने कहा:
“यह कलम मेरे लिए बहुत गौरवपूर्ण है, क्योंकि यह मेरे गुरुजी का आशीर्वाद है। आज मैं इसे बिटिया महक को सौंप रहा हूँ ताकि वह अपनी मेहनत और इस कलम की ताकत से सफलता का एक नया इतिहास लिख सके। बाबा जी से प्रार्थना है कि वह ऐसे ही विद्या प्राप्त कर अपने माता-पिता और समाज का मान बढ़ाती रहे।”
परिजनों ने व्यक्त किया आभार
बिटिया की सफलता और विक्रम राय द्वारा मिले प्रोत्साहन से पार्षद कमलेश चतुर्वेदी और उनका परिवार बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं।

संबंधित समाचार
पलारी के होनहार जिज्ञासु वर्मा का विक्रम राय गुरुजी ने किया सम्मान: 12वीं बोर्ड में पाया प्रथम स्थान
शिक्षक परिवार के साथ खड़ा संगठन: स्व. शिव प्रसाद चतुर्वेदी के परिजनों को मिली ₹50,000 की आर्थिक सहायता
मतवारी-संडी में प्रतिभा सम्मान: विक्रम राय गुरुजी ने 10वीं-12वीं के मेधावियों को किया पुरस्कृत