संडी/पलारी, 04 मई 2026 – बलौदाबाजार जिले के ग्राम मतवारी संडी में आज शिक्षा और प्रोत्साहन का एक भव्य उत्सव देखने को मिला। समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम राय गुरुजी के नेतृत्व में बोर्ड परीक्षाओं (5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरु घासीदास जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।



“शिक्षा ही समाज की असली नींव” – विक्रम राय
समारोह को संबोधित करते हुए विक्रम राय गुरुजी ने छात्रों के अनुशासन और मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा:
“जो बच्चे मेहनत से सफलता हासिल करते हैं, वे समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। इस सम्मान का उद्देश्य केवल पुरस्कार देना नहीं, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक माहौल बनाना और ग्रामीण प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाना है।”
पुरस्कारों की बौछार: मेधावी छात्रों के खिले चेहरे
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, मेडल, शॉल-श्रीफल और ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख छात्र:
12वीं: मुस्कान चेलक, बुनिका बांधे, अंजली बारले, धारणी बघेल, हिमेश बघेल, शालिनी बांधे।
10वीं: भूमिका बंजारे, पुष्पलता, नीलकमल, जान्हवी कोशले, याचना बघेल, शेनाल्ड बांधे।
8वीं व 5वीं: देवेंद्र बघेल (8वीं), नीलम बघेल (5वीं) सहित अन्य मेधावी छात्र।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। वक्ताओं ने शिक्षा और शिक्षकों के हितों के लिए विक्रम राय गुरुजी के निरंतर संघर्ष और सामाजिक कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
उपस्थित गणमान्य:
जनपद सदस्य कृष्णा आजाद, सरपंच चांदनी जायसवाल, उप सरपंच सुभाष घृतलहरे, पंच बृज भूषण जोशी, जितेंद्र साडे, संजय साहू, फेरू राम राय, किरीत जोशी, भावर सिंह बांधे, मनमोहन बांधे, जगतू मंडले, भागवत बघेल, ललित बघेल, सिया लाल बंजारे, हीरालाल बघेल, नगेंद्र बांधे, बहुरदास कोसले, धर्मेंद्र संडे, जगमोहन भोजराम राय, कृपा राम मनहरे, धनीराम चतुर्वेदी, मनोज सांडे, रमेश बांधे, राहुल सांडे, दुलेश्वर, देवेंद्र, वीरेंद्र बांधे, क्रिश गेल, मोहित, जागेश्वर खूंटे, अरिजीत, टिकेंद्र, नमन और बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयं विक्रम राय द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार
पलारी के होनहार जिज्ञासु वर्मा का विक्रम राय गुरुजी ने किया सम्मान: 12वीं बोर्ड में पाया प्रथम स्थान
शिक्षक परिवार के साथ खड़ा संगठन: स्व. शिव प्रसाद चतुर्वेदी के परिजनों को मिली ₹50,000 की आर्थिक सहायता
रोहासी की महक चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी: विक्रम राय ने गुरु से मिली ‘ऐतिहासिक कलम’ भेंट कर दिया आशीर्वाद