पथरिया, 08 अगस्त 2025: पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत चंदली स्थित शासकीय स्कूल का निरीक्षण शाला समिति अध्यक्ष प्रेम यादव और पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सतनामी ने किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था, मध्यान्ह भोजन और स्कूल भवन की स्थिति का जायजा लिया गया।

समिति सदस्यों ने बच्चों से सीधी बातचीत में पाया कि स्कूल खुले दो महीने हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ पर्यावरण के पहले अध्याय की ही पढ़ाई शुरू हुई है। इस पर समिति ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। बच्चों ने यह भी बताया कि स्कूल में शौचालय की कमी है, जिसके कारण उन्हें बाहर जाना पड़ता है। इस पर अध्यक्ष ने बच्चों को पास की पंचायत के शौचालय का उपयोग करने के लिए आश्वस्त किया।
समिति ने शिक्षकों से कहा कि अगर जल्द ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो उच्च अधिकारियों से शिकायत की जाएगी। साथ ही, बच्चों को किसी भी परेशानी की स्थिति में शिक्षक या समिति से संपर्क करने की सलाह दी गई।
मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जाँच करने पर समिति ने संतोष व्यक्त किया और भोजन को स्वादिष्ट बताया। निरीक्षण के समय सभी शिक्षक अपनी कक्षाओं में पढ़ा रहे थे और बच्चों की पढ़ाई से संतुष्टि भी दिखी। हालांकि, परिसर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर भी चिंता जताई गई और शिक्षकों से इस पर नजर रखने को कहा गया।
इस मौके पर ग्राम पंचायत के नागरिक शिवनारायण नेताम, माखन खूंटे, प्रमोद राजपूत और अरविंद नेताम भी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार
शशिकला उरांव बनीं संकुल समन्वयक संघ सक्ति की जिलाध्यक्ष; विक्रम राय की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन
छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का हड़ताल को पूर्ण समर्थन: प्रांताध्यक्ष रीतेश सिंह ने की एकजुट होने की अपील
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के संवेदनशील नेतृत्व और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की निर्णायक पहल से अंतर्राज्यीय समन्वय का सशक्त उदाहरण