रायपुर, 08 अगस्त 2025: रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, रायपुर की संचालिका ब्रह्मकुमारी सविता बहन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधा और उनके अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन के लिए मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रह्मकुमारी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह हमारी भावनात्मक एकता और सामाजिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बहनों की शुभकामनाएँ उन्हें अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा देती हैं।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन