खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का हड़ताल को पूर्ण समर्थन: प्रांताध्यक्ष रीतेश सिंह ने की एकजुट होने की अपील

IMG 20251229 WA0000

रायपुर, 29 दिसंबर 2025 – छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज से शुरू हुई तीन दिवसीय “कलम बंद, काम बंद” हड़ताल को छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है।


29 से 31 दिसंबर तक प्रदेशव्यापी आंदोलन


छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निश्चित कालीन हड़ताल का आह्वान किया है। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य शासन के समक्ष अपनी 11 सूत्रीय लंबित मांगों को मजबूती से रखना है।


व्यायाम शिक्षकों से अवकाश लेकर जुड़ने की अपील


छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष रीतेश सिंह ने इस प्रदेशव्यापी हड़ताल का पुरजोर समर्थन करते हुए संघ के सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है।


उन्होंने प्रदेश और जिला स्तर के सभी व्यायाम शिक्षक सदस्यों से अपील की है कि वे सामूहिक रूप से अवकाश लें और अपने-अपने जिले के संयोजकों के साथ संपर्क स्थापित कर धरना स्थलों पर उपस्थित हों। रीतेश सिंह ने कहा कि संगठन की एकता ही मांगों को मनवाने का सबसे सशक्त माध्यम है, इसलिए सभी साथी इस हड़ताल को सफल बनाने में अपना योगदान दें।