नुआपाड़ा/ओडिशा – छत्तीसगढ़ सरकार के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने आज नुआपाड़ा (ओडिशा) में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में अपने सशक्त संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री जय ढोलकिया की प्रचंड जीत के लिए संकल्प का स्वर गूंजाते हुए विजय की हुंकार भरी।

नुआपाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस विशाल सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत नई ऊँचाइयाँ छू रहा है, और ओडिशा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है।
भाजपा विकास और सम्मान की विचारधारा
मंत्री श्री साहेब ने जोर देकर कहा कि “भाजपा ही विकास और सम्मान की गारंटी है।” उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज भाजपा की रीढ़ की हड्डी है, जिनकी मेहनत और निष्ठा से पार्टी गाँव-गाँव तक पहुँची है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विकास और सम्मान की विचारधारा है, जो समाज के हर वर्ग की आवाज़ है।


उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को केवल नारा नहीं, बल्कि समाज के उत्थान का जीवंत संकल्प बताया।
समाज की नई ताकत जुड़ी भाजपा से
सम्मेलन के दौरान नुआपाड़ा जिले के कई जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों और गणमान्य नागरिकों ने भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी सहित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में अभिनंदन और स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनमोहन सामल जी, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग जी, सांसद, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर उमड़े जनसैलाब के कारण पूरा परिसर “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

संबंधित समाचार
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के संवेदनशील नेतृत्व और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी की निर्णायक पहल से अंतर्राज्यीय समन्वय का सशक्त उदाहरण
उमा बारले ने स्टेनोग्राफी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन
विधायक गुरु खुशवंत साहेब को मिला ‘संस्कृत भूषण सम्मान’, राष्ट्रीय मंच पर बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव