खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

उमा बारले ने स्टेनोग्राफी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

uma barle stenography topper pm modi chhattisgarh 3

छत्तीसगढ़ की उमा बारले ने स्टेनोग्राफी एवं सेक्रेट्रियल असिस्टेंट की परीक्षा में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि हौसला और कड़ी मेहनत हो तो कोई भी आर्थिक या सामाजिक मजबूरी सफलता के रास्ते में नहीं आ सकती।

उमा बारले को उनकी इस महान उपलब्धि पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वयं प्रशस्ति पत्र और शॉल भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

समाजसेवी विक्रम राय गुरुजी ने दी बधाई

उमा बारले की इस सफलता पर छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष और समाजसेवी विक्रम राय गुरुजी उनके निवास पर पहुँचे। उन्होंने शॉल और श्रीफल भेंटकर उमा बारले को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

uma barle stenography topper pm modi chhattisgarh 2uma barle stenography topper pm modi chhattisgarh 1

इस अवसर पर विक्रम राय गुरुजी ने कहा कि उमा बारले की उपलब्धि से समाज प्रेरणा लेगा और शिक्षा की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि एक गरीब मजदूर की बेटी ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि कड़ी मेहनत और लगन से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है।

नशा और गलत कार्यों से दूर रहने की अपील

समाजसेवी विक्रम राय गुरुजी ने इस मौके पर सामाजिक मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज में शिक्षा और संस्कार की बहुत ज़रूरत है, क्योंकि युवा पीढ़ी नशा और गलत कार्यों की गिरफ्त में आ रही है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से विनम्र निवेदन किया कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार अवश्य दें, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें।

इस अवसर पर विक्रम राय गुरुजी अपने पूरे परिवार सहित सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुर्रे के साथ बेरला स्थित उमा बारले के निवास पहुँचे और परिवार को बधाई दी।