नवा रायपुर, 25 सितंबर 2025 – एकात्म मानववाद के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित अटल नगर के पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक पर एक श्रद्धासुमन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री साहेब ने कहा कि उपाध्याय जी का जीवन दर्शन और उनके सिद्धांत आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि उनके विचार और सिद्धांत हमें राष्ट्रहित में समर्पित होकर सेवा करने और संगठन को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।
भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पंडित उपाध्याय जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत रहा।

संबंधित समाचार
शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने किया नवपदस्थ DEO एस. सतीश नायर का स्वागत; व्यायाम शिक्षकों की समस्याओं पर हुई सार्थक चर्चा
राजभवन में गूँजा “रक्तदान महादान” का संदेश: विश्व रक्तदाता दिवस पर महामहिम राज्यपाल रमेन डेका ने किया रक्तदाताओं का सम्मान
इंडोर स्टेडियम रायपुर में मछुआरा समाज का महाकुंभ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 90 विधानसभा अध्यक्षों ने ली शपथ