पलारी, 6 सितंबर 2025 – पलारी ब्लॉक के ग्राम लकड़ियां की रहने वाली होमलता कुर्रे ने सीजी व्यापम परीक्षा में महिला प्रकोष्ठ में पहला स्थान प्राप्त कर लोक निर्माण विभाग (PWD) में सब इंजीनियर के पद पर नियुक्ति पाई है।
समाजसेवी और संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय, मछली इंस्पेक्टर वायल रॉबर्ट और शिक्षक लोचन बांधे, दिलेश्वर भारद्वाज, पत्रकार चेतन पुरेना सहित कई गणमान्य लोग होमलता के निवास पर पहुँचे और उन्हें बधाई दी। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी की छायाचित्र भेंटकर और मुंह मीठा कराकर उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर, उपस्थित लोगों ने कहा कि होमलता ने गरीबी की स्थिति से ऊपर उठकर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने समाज के उन लोगों को गलत साबित कर दिया है, जो कहते थे कि कितनी भी पढ़ लो, चूल्हा ही जलाना है। उनकी सफलता दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है और यह समाज की अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

संबंधित समाचार
पलारी के होनहार जिज्ञासु वर्मा का विक्रम राय गुरुजी ने किया सम्मान: 12वीं बोर्ड में पाया प्रथम स्थान
शिक्षक परिवार के साथ खड़ा संगठन: स्व. शिव प्रसाद चतुर्वेदी के परिजनों को मिली ₹50,000 की आर्थिक सहायता
रोहासी की महक चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी: विक्रम राय ने गुरु से मिली ‘ऐतिहासिक कलम’ भेंट कर दिया आशीर्वाद