रायपुर, 7 सितंबर 2025 – राजस्व सचिव श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले ने आज अभनपुर विकासखंड के ग्राम छछानपैरी में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन और श्री कीर्तिमान सिंह, एसडीएम श्री रवि सिंह, और तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला भी मौजूद थीं।

निरीक्षण के दौरान, सचिव श्रीमती कंगाले ने खेतों का जायजा लिया और कहा कि यह डिजिटल क्रॉप सर्वे शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि इस सर्वे के माध्यम से किसानों की वास्तविक फसल का सटीक रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे उन्हें भविष्य में फसल बीमा, मुआवजा, और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल पाएगा।
राजस्व सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्वेक्षण का काम पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ हो और किसानों को इस प्रक्रिया की सही जानकारी दी जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस डिजिटल तकनीक के उपयोग से फसल सर्वेक्षण अधिक विश्वसनीय बनेगा और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन