खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने टोक्यो में असाकुसा मंदिर के दर्शन किए, छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना

Vishnu Deo Sai 1

टोक्यो, 22 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जापान की अपनी यात्रा की शुरुआत टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर के दर्शन के साथ की। यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जिसे शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

Vishnu Deo Sai 2

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है, और यही भावना छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी दिखाई देती है।

वैश्विक निवेश की तलाश में जापान-दक्षिण कोरिया का दौरा:

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) के आमंत्रण पर जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश के मानचित्र पर लाना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसरों की खोज करना है। इस ‘ग्लोबल आउटरीच मिशन’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए प्रयासरत है।