खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

बाना में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक गंभीर रूप से घायल

bana road accident 1 scaled

बाना/खरोरा, 07 अगस्त 2025: देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बाना स्थित पानी टंकी के पास मुख्य सड़क पर हुई।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 9:20 बजे बनरसी की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को खरोरा की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। आमने-सामने की इस टक्कर में बाइक सवार का पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

bana road accident 2

हादसे की सूचना मिलते ही 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। युवक की पहचान परसकोल निवासी के रूप में हुई है।