रायपुर, 07 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में, रायपुर जिले में ‘प्रोजेक्ट सुरक्षा’ के अंतर्गत 21 पंचायत सचिवों को प्राथमिक उपचार और CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में तुरंत सहायता प्रदान कर जीवन बचाने के कौशल को बढ़ावा देना है।

यह प्रशिक्षण मल्टीलेवल पार्किंग, रायपुर में जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें जनपद पंचायत आरंग के 21 पंचायत सचिवों ने भाग लिया।
रेड क्रॉस सोसाइटी के सहायक प्रबंधक श्री देव प्रकाश कुर्रे ने प्रतिभागियों को CPR की तकनीक, प्राथमिक उपचार के सिद्धांत और आपातकालीन स्थितियों में सही निर्णय लेने के तरीकों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सचिवों ने स्वयं CPR तकनीकों का प्रायोगिक अभ्यास किया और इसे अपने क्षेत्र में लागू करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस पहल से आपातकालीन परिस्थितियों में आम नागरिकों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन