खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

शासकीय प्राथमिक शाला घोंट में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

Rakshabandhan 2 scaled e1754647237672

आरंग, 08 अगस्त 2025: विकासखंड आरंग के संकुल बनरसी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला घोंट में आज रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों को टीका लगाकर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई।

Rakshabandhan 3

इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराना था। इस अवसर पर सभी बच्चों ने एक-दूसरे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह कार्यक्रम भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और प्यार को मज़बूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Rakshabandhan 1

यह आयोजन बच्चों को सामाजिक मूल्यों और भाईचारे का संदेश देने में सफल रहा।