खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

नुआपाड़ा (ओडिशा) में SC मोर्चा सम्मेलन: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने भरी विजय की हुंकार, कहा- भाजपा ही विकास और सम्मान की गारंटी

IMG 20251026 WA0008

नुआपाड़ा/ओडिशा  – छत्तीसगढ़ सरकार के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने आज नुआपाड़ा (ओडिशा) में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा सम्मेलन में अपने सशक्त संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री जय ढोलकिया की प्रचंड जीत के लिए संकल्प का स्वर गूंजाते हुए विजय की हुंकार भरी।

img 20251026 wa00095819772041628669865


नुआपाड़ा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित इस विशाल सम्मेलन में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत नई ऊँचाइयाँ छू रहा है, और ओडिशा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है।


भाजपा विकास और सम्मान की विचारधारा


मंत्री श्री साहेब ने जोर देकर कहा कि “भाजपा ही विकास और सम्मान की गारंटी है।” उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज भाजपा की रीढ़ की हड्डी है, जिनकी मेहनत और निष्ठा से पार्टी गाँव-गाँव तक पहुँची है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विकास और सम्मान की विचारधारा है, जो समाज के हर वर्ग की आवाज़ है।

img 20251026 wa00078595402611979255589
img 20251026 wa00067645741328444306099


उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को केवल नारा नहीं, बल्कि समाज के उत्थान का जीवंत संकल्प बताया।


समाज की नई ताकत जुड़ी भाजपा से


सम्मेलन के दौरान नुआपाड़ा जिले के कई जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों और गणमान्य नागरिकों ने भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी सहित वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए सदस्यों का भाजपा परिवार में अभिनंदन और स्वागत किया।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनमोहन सामल जी, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग जी, सांसद, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर उमड़े जनसैलाब के कारण पूरा परिसर “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।