खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

सीएम विष्णु देव साय ने जापान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

Little India

टोक्यो, 24 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो में स्थित ‘लिटिल इंडिया’ पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने गांधी जी के शांति, अहिंसा और सद्भाव के अमर संदेश को पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘लिटिल इंडिया’ में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा भारत और जापान के बीच की गहरी दोस्ती और सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती है। यह प्रतिमा न केवल भारतीय समुदाय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि जापानी नागरिकों को भी भारत की महान परंपराओं और मूल्यों से जोड़ती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी मौजूद थे।