खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

कनकी में तीजा-पोरा तिहार पर खेलकूद प्रतियोगिता, माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति ने किया आयोजन

Teeja Pora Tihar Kanki 1

कनकी, 23 अगस्त 2025: प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम कनकी में ‘माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति’ द्वारा तीजा-पोरा के पावन पर्व पर महिलाओं, बहनों और बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

Teeja Pora Tihar Kanki 3Teeja Pora Tihar Kanki 2 Kanki teeja pora tihar

महिलाओं और बच्चों के लिए इस उत्सव में कई पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया था, जिनमें से कुछ प्रमुख प्रतियोगिताएं इस प्रकार थीं:

  • पोला दौड़: सर के ऊपर रख कर दौड़ना (महिलाओं के लिए) – प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को साड़ी दी गई।
  • बिंदी लगाओ प्रतियोगिता: (महिलाओं के लिए) – प्रथम स्थान पर साड़ी का पुरस्कार।
  • खाओ प्रतियोगिता: (महिलाओं के लिए) – प्रथम स्थान पर साड़ी का पुरस्कार।
  • कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता: (बालिकाओं के लिए) – प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः ₹301, ₹201 और ₹101 का नकद पुरस्कार दिया गया।
  • नदिया बैल दौड़: इसमें 5 से 12 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः ₹301, ₹201 और ₹101 का नकद पुरस्कार दिया गया।

यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत परिसर कनकी में सुबह 2:00 बजे से शुरू हुआ। ‘माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति’ और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा। इस आयोजन का उद्देश्य त्योहार की खुशियों में सभी को शामिल कर गाँव में सद्भाव को बढ़ावा देना था। सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए।