आरंग, 20 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के अंतर्गत आज आरंग ब्लॉक के संकुल केंद्र बनरसी में एक दिवसीय सामाजिक अंकेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य 20 बिंदुओं पर आधारित एक मूल्यांकन प्रणाली के माध्यम से स्कूलों, शिक्षकों और शैक्षणिक गतिविधियों की गुणवत्ता का आकलन करना है।

प्रशिक्षण का संचालन नोडल प्राचार्य श्री रामप्रसाद धुर्वे और संकुल समन्वयक श्री हरेंद्र साहू ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रधान पाठकों को सामाजिक अंकेक्षण के महत्व और प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान संकुल बनरसी के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के प्रधान पाठक उपस्थित थे, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में भाग लिया। इनमें श्री देव गायकवाड़, श्री दीनबंधु पटेल, श्री पहलाद निषाद, श्री चंद्रिका प्रसाद बंजारे, श्री राम नारायण लोधी, श्री धीरेंद्र साहू, श्री जगन्नाथ साहू, श्री चंद्रहास सेन, श्री कृपाल ध्रुव, प्रियंका राय, हेमलता साहू सहित अन्य शिक्षक शामिल थे। यह प्रशिक्षण शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित समाचार
पलारी के होनहार जिज्ञासु वर्मा का विक्रम राय गुरुजी ने किया सम्मान: 12वीं बोर्ड में पाया प्रथम स्थान
शिक्षक परिवार के साथ खड़ा संगठन: स्व. शिव प्रसाद चतुर्वेदी के परिजनों को मिली ₹50,000 की आर्थिक सहायता
रोहासी की महक चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी: विक्रम राय ने गुरु से मिली ‘ऐतिहासिक कलम’ भेंट कर दिया आशीर्वाद