तिल्दा/खरोरा, 08 अगस्त 2025: खरोरा के हेल्पिंग हैंड्स स्कूल के बच्चों ने बीएनबी स्कूल तिल्दा में आयोजित विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में छात्रों ने समूह गायन में छत्तीसगढ़ का पारंपरिक भरथरी लोकगीत प्रस्तुत किया। वहीं, वादन में उन्होंने गौरा-गौरी और माता जसगीत की मनमोहक धुनें बजाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
बच्चों की इस उपलब्धि पर, हेल्पिंग हैंड्स स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अलंकृति सैमुअल ने उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। इन सभी प्रस्तुतियों को स्कूल के संगीत शिक्षक श्री वीरेंद्र कुमार मिरझा ने तैयार किया था।
यह प्रतियोगिता छात्रों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और अपनी कला को निखारने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती है।

संबंधित समाचार
पलारी के होनहार जिज्ञासु वर्मा का विक्रम राय गुरुजी ने किया सम्मान: 12वीं बोर्ड में पाया प्रथम स्थान
शिक्षक परिवार के साथ खड़ा संगठन: स्व. शिव प्रसाद चतुर्वेदी के परिजनों को मिली ₹50,000 की आर्थिक सहायता
रोहासी की महक चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी: विक्रम राय ने गुरु से मिली ‘ऐतिहासिक कलम’ भेंट कर दिया आशीर्वाद