खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गबौद में मनाया गया रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार

Shaskiya Purva Madhyamik Vidyalay Gabod 6

गबौद, 08 अगस्त 2025: शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गबौद में आज रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले, बच्चों ने अपनी कक्षाओं को सजाया और फिर शिक्षकों को राखी बांधकर उनका सम्मान किया।

Shaskiya Purva Madhyamik Vidyalay Gabod 4 Shaskiya Purva Madhyamik Vidyalay Gabod 5

कक्षा पहली से आठवीं तक की छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। बदले में, भाइयों ने अपनी बहनों की रक्षा करने की प्रतिज्ञा ली और उन्हें उपहार भी दिए।

Shaskiya Purva Madhyamik Vidyalay Gabod 2 Shaskiya Purva Madhyamik Vidyalay Gabod 3

इस पवित्र अवसर पर, संकुल समन्वयक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षक विक्रम राय ने शाला प्रांगण में छात्रों के साथ मिलकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से एक पौधा लगाया। उन्होंने शपथ ली कि जिस तरह भाई अपनी बहन की रक्षा करता है, उसी तरह सभी मिलकर इस पौधे की रक्षा करेंगे, जो भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है।

Shaskiya Purva Madhyamik Vidyalay Gabod 1

इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख अशोक साहू, वरिष्ठ शिक्षक दानेश्वर साहू, पूनम दर्रों, भवानी चंद्राकर, कौशिल्या सोनकेवरे, किरण घृतलहरे, भूमिका वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पालक और ग्रामीण उपस्थित थे।