खरोरा, 29 जुलाई 2025: आस्था और परंपरा के प्रतीक नाग पंचमी का पर्व आज रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने मिलकर नाग देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
उत्सव के दौरान, सभी ने एकजुट होकर नाग देवता की प्रतिमा पर गुलाल, अक्षत, सुगंधित पुष्प, दूध और श्रीफल अर्पित किए। धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच नागदेवता का पूजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर, रियल लाइफ पब्लिक स्कूल खरोरा के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य श्री राघवेंद्र गोस्वामी ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “नाग पंचमी का पर्व हमारी भारतीय संस्कृति में परंपरागत श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। यह दिन नागों की पूजा को समर्पित है और नागों के दर्शन का विशेष महत्व है, जो प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति हमारे आदर को दर्शाता है।”
इस पावन अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं स्वाति दीवान, ममता भारद्वाज, फातिमा खान, रोशनी सारथी, जैनब भारद्वाज, निशा बंजारे, आकांक्षा सेन, जागृति वर्मा, प्रीति डहरिया, प्रीति देवांगन, देव डहरिया समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, जिन्होंने इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

संबंधित समाचार
पलारी के होनहार जिज्ञासु वर्मा का विक्रम राय गुरुजी ने किया सम्मान: 12वीं बोर्ड में पाया प्रथम स्थान
शिक्षक परिवार के साथ खड़ा संगठन: स्व. शिव प्रसाद चतुर्वेदी के परिजनों को मिली ₹50,000 की आर्थिक सहायता
रोहासी की महक चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी: विक्रम राय ने गुरु से मिली ‘ऐतिहासिक कलम’ भेंट कर दिया आशीर्वाद