आरंग/अटल नगर/खरोरा, 14 अगस्त 2025: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ और ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से, आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, रायपुर जिला ग्रामीण के जिलाध्यक्ष फनेन्द्र भूषण वर्मा के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली अटल नगर से शुरू होकर 51 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर खरोरा में समाप्त हुई।


टंक राम वर्मा और गुरु खुशवंत साहेब ने किया मार्गदर्शन:
इस रैली में कैबिनेट मंत्री श्री टंक राम वर्मा और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब विशेष रूप से मौजूद थे। श्री टंक राम वर्मा ने युवाओं को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया, जबकि गुरु खुशवंत साहेब ने इसे राष्ट्रनिर्माण और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बताया।

तिरंगे की शान और स्वच्छता का संकल्प:
अटल नगर से शुरू हुई यह रैली देशभक्ति के नारों और गीतों के साथ खरोरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान स्वदेशी और स्वच्छता का संकल्प भी लिया गया। फनेन्द्र भूषण वर्मा ने युवाओं से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का आह्वान किया।
इस सफल आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल, भाजपा केनिगम आयोग अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा जी, आरंग नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन जी, भाजपा वरिष्ठ नेता के.के. भरतद्वाज जी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश साहू जी, मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा जी, श्री देवनाथ साहू जी, श्री देवकुमार साहू जी, महामंत्री राकेश सोनकर, अशोक चंद्राकर, श्री गजेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा तिलक साहू एवं धरसींवा के खरोरा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना वर्मा महामंत्री घनश्याम चंद्राकर जी दुलेश साहू, बोहरही मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल सोनी, नरेंद्र ठाकुर, छगन यादव, जिला युवा मोर्चा गजेंद्र यादव, गोयल भट्ट, पिंटू साहू, विनोद साहू मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश देवांगन, गोविन्द वर्मा, महेश यदु, महामंत्री हितेश साहू, अमन बघेल, रामकुमार बैस, नीरज चंद्राकर, यशपाल लोधी, साकेत चंद्राकर एवं दिलराज छाबड़ा, संजय पाटकर, विनय वर्मा, पिंटू साहू, गौरव साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन