खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

खरोरा में भव्य तिरंगा यात्रा का समापन, आजाद चौक पर बुडेरा के सरपंच भारत राजा साहू और तिगड्डा चौक पर अनिल सोनी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत

Tiranga Yatra 1 scaled

खरोरा, 14 अगस्त 2025: भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से निकाली गई विशाल तिरंगा बाइक रैली का समापन आज खरोरा में हुआ। इस ऐतिहासिक यात्रा का आजाद चौक पर बुडेरा के सरपंच भारत राजा साहू और तिगड्डा चौक पर अनिल सोनी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।

Tiranga Yatra 2

यात्रा के समापन के बाद, एक मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसका संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष फनेन्द्र भूषण वर्मा ने किया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब और जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने युवाओं को संबोधित किया।

देशभक्ति और विकास पर जोर:

अपने संबोधन में नेताओं ने देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक है।

इस कार्यक्रम में आरंग नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश साहू, मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा और अन्य भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन अनिल सोनी ने किया।