पाड़ाभाट। नवयुवक सिंघरौर कुर्मी परिवार, रायपुर परिक्षेत्र द्वारा रविवार, 7 दिसंबर 2025 को ग्राम पाड़ाभाट स्थित वर्मा भवन में “आशीर्वाद अमृत–बुजुर्गों का सम्मान 2025” कार्यक्रम का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठजन एवं बुजुर्ग मातृशक्तियों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और उनके जीवनअनुभवों को संजोना रहा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री कुलेश्वर वर्मा, अध्यक्ष—सिंघरौर कुर्मी समाज रायपुर परिक्षेत्र, ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद ही समाज की सबसे बड़ी पूँजी है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

समारोह में ग्राम आलेसुर, सारागांव, कनकी, कोरासी, घोरभट्टी, सिर्री, घिवरा, पाड़ाभाट, मोंहरेगा, भैंसा, पंडा परसवानी, देवरतिल्दा, खौना, देवगांव, खपरी सहित कई ग्रामों के लगभग 30 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया। सम्मान के रूप में शॉल-श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में “बुजुर्गों का अनमोल धरोहर” पुस्तक का विमोचन भी किया गया। साथ ही नवयुवक सिंघरौर कुर्मी परिवार रायपुर परिक्षेत्र का स्थापना दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।

नवयुवक सिंघरौर कुर्मी परिवार ने कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन आगे भी निरंतर समाज में सम्मान और जागरूकता का संचार हुआ।

संबंधित समाचार
BREAKING: बाना धान मंडी के पास भीषण सड़क हादसा; कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
खरोरा में तीन दिवसीय संत समागम मेला: गुरु गद्दी पूजा और पद्मश्री उषा बारले की भजन प्रस्तुति होगी खास
खरोरा का गौरव: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी ने गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को किया सम्मानित