खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

नवा रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह (Shaheed Veer Narayan Singh) आदिवासी संग्रहालय का निर्माण अंतिम चरण में, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Shaheed Veer Narayan Singh tribal museum Naya Raipur Chhattisgarh Sthapna Diwas Sonmani Bora

नवा रायपुर में बन रहे शहीद वीर नारायण सिंह (Shaheed Veer Narayan Singh) आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने आज परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि संग्रहालय में अंतिम फिनिशिंग और रंग-रोगन का काम चल रहा है।

Shaheed Veer Narayan Singh tribal museum Naya Raipur PM Modi Chhattisgarh Sthapna Diwas Sonmani Bora

यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और शौर्य को समर्पित है। इसका उद्घाटन छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।

उच्च गुणवत्ता और वित्तीय पारदर्शिता पर जोर

प्रमुख सचिव श्री बोरा ने निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संग्रहालय के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली हर सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए और किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता नहीं होनी चाहिए।

Shaheed Veer Narayan Singh tribal museum Naya Raipur PM Modi Chhattisgarh Sthapna Diwas

संग्रहालय में हल्बा विद्रोह, भूमकाल विद्रोह, जंगल सत्याग्रह जैसे कई आदिवासी आंदोलनों के नायकों के संघर्ष को जीवंत रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। श्री बोरा ने संग्रहालय के फर्श पर भी आदिवासी कला को उकेरने और भगवान बिरसा मुंडा और रानी गाइडल्यू की मूर्तियां स्थापित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, संग्रहालय में ट्राइबल उत्पादों की बिक्री के लिए एक सोवेनियर शॉप भी खोली जाएगी, जिसे गढ़ कलेवा या ट्राइफेड जैसी संस्था को दिया जाएगा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि संग्रहालय के डिजिटाइजेशन का काम भी तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा।