खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

‘प्रोजेक्ट सुरक्षा’: रायपुर में 300 से अधिक छात्र-शिक्षकों ने सीखा सीपीआर और प्राथमिक उपचार

Project Suraksha maath school

रायपुर, 22 अगस्त 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में रायपुर जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी की जिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्रोजेक्ट सुरक्षा’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जीवनरक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने के लिए तैयार करना है।

Project Suraksha school

तीन स्कूलों में हुआ प्रशिक्षण:

यह प्रशिक्षण जिले के तीन अलग-अलग विद्यालयों में दिया गया। पहले बैच में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांठ में 105 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को, दूसरे बैच में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गनियारी (तिल्दा) में 150 लोगों को और तीसरे बैच में शासकीय हाई स्कूल घिवरा में 60 बच्चों को प्राथमिक उपचार और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया।

पंचायत सचिवों को भी मिला प्रशिक्षण:

स्कूलों के साथ-साथ मल्टीलेवल पार्किंग के चौथे फ्लोर पर पंचायत विभाग के 23 से अधिक पंचायत सचिवों को भी प्राथमिक उपचार किट और सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण से सभी प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने की महत्वपूर्ण तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षणार्थियों ने कहा कि वे इस ज्ञान से अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे और आपातकाल में लोगों की सेवा करेंगे।