खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में मोहन बंजारे बने पालक शिक्षक संघ के नए अध्यक्ष

mohan banjare jawahar navodaya vidyalaya lavan pta president 1

लवन, 02 अगस्त 2025: आज जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में आयोजित पालक-शिक्षक संघ के सम्मेलन में श्री मोहन बंजारे को सर्वसम्मति से संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके अध्यक्ष बनने पर विद्यालय में खुशी का माहौल देखा गया।

 

mohan banjare jawahar navodaya vidyalaya lavan

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मोहन बंजारे का विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बी. गिरजा ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री बंजारे के नेतृत्व में पालक-शिक्षक संघ विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

mohan banjare jawahar navodaya vidyalaya lavan pta president 2

यह सम्मेलन स्कूल और अभिभावकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, ताकि बच्चों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके। मोहन बंजारे की नियुक्ति से अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि स्कूल और पालक मिलकर विद्यार्थियों के भविष्य को और बेहतर दिशा देंगे।