खैरी, 3 सितंबर 2025 – मलखंभ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए दुष्यंत घृतलहरे का आज उनके गृह ग्राम खैरी में सतनामी समाज के प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत और सम्मान किया। समाज के प्रतिनिधियों ने दुष्यंत का शॉल, श्रीफल, मोमेंटो और फूलमाला पहनाकर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर, सामाजिक कार्यकर्ता और संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के प्रांताध्यक्ष विक्रम राय ने दुष्यंत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “हम सभी को उम्मीद है कि दुष्यंत राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी जीत हासिल कर लौटेंगे।”
इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें मछली इंस्पेक्टर वायल रॉबर्ट, रोहांसी मंडल अध्यक्ष विजय कोशले, पार्षद नेमसिंह बांधे, पत्रकार चेतन पुरेना,पार्षद घनश्याम धीरहे, लोचन बांधे, दिलेश्वर भारद्वाज, पार्षद कमलेश चतुर्वेदी, पार्षद ईश्वर बघेल, मोहर सिंह चतुर्वेदी, लेखराम गनहरे, काशी घृतलहरे, सेवन टंडन, धर्मेंद्र रात्रे, मनीष घृतलहरे, श्यामलाल घृतलहरे और कई ग्रामीण शामिल थे। सभी ने दुष्यंत घृतलहरे को उनकी सफलता पर बधाई दी और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

संबंधित समाचार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
शिक्षा के साथ सेवा का संकल्प: विक्रम राय गुरुजी ने 15वीं बार किया रक्तदान, युवाओं को दिया ‘महादान’ का संदेश
बलौदाबाजार में जल संकट: विक्रम राय ने की गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की मांग, सूखते तालाबों पर जताई चिंता