खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

खरोरा पुलिस की कार्रवाई: नहर किनारे गांजा पीते साधूराम घृतलहरे गिरफ्तार

Sadhu Ram Ghritlahare

खरोरा, 12 अगस्त 2025: खरोरा पुलिस ने एक और कार्रवाई में सार्वजनिक स्थान पर गांजा पी रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नारकोटिक्स एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस को 11 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भैसा निवासी साधूराम घृतलहरे (60) गांव के नहर किनारे अकेले गांजा पी रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी साधूराम को नहर किनारे गांजा पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से तीन पुड़िया में भरा हुआ गांजा, एक बिना जला चोंगा और माचिस बरामद हुई। इन सभी की कुल कीमत लगभग 320 रुपये है।

आरोपी के पास गांजा रखने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 27 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।