खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

खरोरा में नेवता भोज: बच्चों के चेहरे खिले, नेताओं ने की सराहना

kharora pm shri school nevata bhoj anil soni sachin agarwal 1

खरोरा, 13 नवंबर 2025: पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय में आयोजित नेवता भोज में बच्चों को खीर, पुड़ी, दाल, चावल और केला परोसा गया। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी व शाला प्रबंधन समिति सदस्य सचिन अग्रवाल के प्रयास से संपन्न इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व शिक्षकों ने आयोजन की मुक्तकंठ प्रशंसा की।

kharora pm shri school nevata bhoj anil soni sachin agarwal 2

शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा

“अनिल सोनी और सचिन अग्रवाल ने जो पहल की है, वह शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के पोषण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती है। ऐसे आयोजन नियमित होने चाहिए।”

विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज ने कहा

“नेवता भोज सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि बच्चों में एकता, अनुशासन और खुशी का संचार करता है। आयोजकों का यह प्रयास सराहनीय है। हम इसे परंपरा बनाएंगे।”

नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित कुमार सेन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा

“अनिल सोनी जी, सचिन अग्रवाल जी और समस्त शाला परिवार का हृदय से आभार। यह आयोजन खरोरा की सामुदायिक भावना का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में पार्षद राकेश देवांगन व्याख्याता पुरुषोत्तम देवांगन, शाहिना परवीन, सांसद प्रतिनिधि दुलेश साहू, योगेश द्विवेदी, गुरजीत कौर भाटिया, संजीव देवांगन, यज्ञदत्त शर्मा, सुनील नायक, गुरुदीप सिंह छाबड़ा, पंचराम यादव, रश्मि वर्मा, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, जयंती साहू, अल्का मिंज, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, जगदेव बंजारे, योगेंद्र त्रिपाठी, गीतांजली पान, शिवांगी निषाद सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।