खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी में हुआ शालेय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

kanki school cricket selection tilda 7

कनकी, 02 अगस्त 2025: आज दिनांक 02/08/2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकी में बालक वर्ग के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 विकासखंड स्तरीय शालेय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तिल्दा विकासखंड के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

kanki school cricket selection tilda 5

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह कनकी स्कूल की प्राचार्य सुश्री सीमा मेश्राम की मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना का परिचय देने और अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तिल्दा विकासखंड के खेल अधिकारी श्री सी. के. वर्मा, कनकी स्कूल के पीटीआई श्री पुष्कर साहू, कनकी स्कूल के सभी शिक्षक और विभिन्न स्कूलों से आए पीटीआई भी उपस्थित रहे।

kanki school cricket selection tilda 3 kanki school cricket selection tilda 4 kanki school cricket selection tilda 6 kanki school cricket selection tilda 1 kanki school cricket selection tilda 2

यह प्रतियोगिता जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु आयोजित की गई थी। इस चयन प्रक्रिया के बाद चुने गए खिलाड़ी अब जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए माना, रायपुर जाएंगे, जहां वे विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण मंच मिला है।