खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

श्रीरामलला दर्शन के लिए 72 श्रद्धालु अयोध्या रवाना

Ramlala Darshan

रायपुर, 5 अगस्त 2025: श्रीरामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा योजना के तहत आज कांकेर जिले से 72 श्रद्धालु और 2 अनुरक्षकों को मिलाकर कुल 74 यात्री रवाना हुए। कांकेर स्थित आजीविका महाविद्यालय से इन सभी यात्रियों को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए भेजा गया, जहाँ से वे 6 अगस्त को अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

श्रद्धालुओं को रवाना करने के मौके पर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव, जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावडे और उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी बाबा ठाकुर भी मौजूद थीं।