आरंग, 13 अगस्त 2025: 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में, कलेक्टर रायपुर के निर्देशानुसार, आज शासकीय प्राथमिक शाला घोंट में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता। स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान, स्कूल के बच्चों ने तिरंगे की आन-बान और शान के लिए शपथ ली और राष्ट्रध्वज को सेल्यूट किया। कार्यक्रम में शाला के प्रधान पाठक श्री देव कुमार गायकवाड़, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती धनिया गायकवाड़, वरिष्ठ शिक्षक श्री सुधीर कुमार आचार्य, तथा स्काउट-गाइड के बच्चे विकास निषाद, टेमिन बंजारे, नेतराम निषाद, राहुल गायकवाड़, दीपक निषाद, त्रिवेणी निषाद, योगिनी साहू, गुंजन, अमृता और अन्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने में भी सहायक रहा।

संबंधित समाचार
पलारी के होनहार जिज्ञासु वर्मा का विक्रम राय गुरुजी ने किया सम्मान: 12वीं बोर्ड में पाया प्रथम स्थान
शिक्षक परिवार के साथ खड़ा संगठन: स्व. शिव प्रसाद चतुर्वेदी के परिजनों को मिली ₹50,000 की आर्थिक सहायता
रोहासी की महक चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी: विक्रम राय ने गुरु से मिली ‘ऐतिहासिक कलम’ भेंट कर दिया आशीर्वाद