पलारी, 19 जुलाई 2025: शासकीय प्राथमिक शाला बिनौरी में आज नये शाला विकास एवं प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक में पालकगणों ने सर्वसम्मति से श्री राजू सेन को अध्यक्ष और हेमलाल धीवर को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
समिति के अन्य सदस्यों का भी गठन किया गया, जिनमें जितेंद्र कुमार साहू, देवमती चेलक, मंजु मनहरे, मीना साय, सहोद्रा कुर्रे, और रीना बंजारे शामिल हैं। कुछ सदस्यों को उनकी पिछली सेवाओं को देखते हुए पुनः मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर शाला की प्रधान पाठक श्रीमती नंदनी टिकरिहा, बिनौरी की सरपंच किरण साहू, श्री थानसेन कुर्रे, श्रीमती रामेश्वरी जलहरे, श्रीमती परमेश्वरी फेकर, श्रीमती धनेश्वरी जांगड़े, और जितेंद्र कुमार साहू सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक और पालकगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार
पलारी के होनहार जिज्ञासु वर्मा का विक्रम राय गुरुजी ने किया सम्मान: 12वीं बोर्ड में पाया प्रथम स्थान
शिक्षक परिवार के साथ खड़ा संगठन: स्व. शिव प्रसाद चतुर्वेदी के परिजनों को मिली ₹50,000 की आर्थिक सहायता
रोहासी की महक चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी: विक्रम राय ने गुरु से मिली ‘ऐतिहासिक कलम’ भेंट कर दिया आशीर्वाद