खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष के पिताजी के जन्मदिन पर नेवता भोज का आयोजन

IMG 20251205 WA0033

पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर के पिताजी आर.एस.ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर एक विशेष नेवता भोज का आयोजन किया गया।

img 20251205 wa00327992497522407245228
img 20251205 wa00344742129272171392751

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष के पिताजी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। नेवता भोज में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने पिताजी का परिचय कराया और उनके जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनके पिताजी ने हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दिया है, और वह इस विद्यालय में पीटीआई के पद पर भी कार्य कर चुके है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रजनी मिंज ने पूर्व पीटीआई सेवानिवृत्त आर.एस.ठाकुर का उज्ज्वल स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए, नेवता भोज के आयोजन के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त किया। नेवता भोज में विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए और सभी ने मिलकर भोजन का आनंद लिया।

शाला प्रबंधन समिति सदस्य यज्ञदत्त शर्मा, सचिन अग्रवाल, सुनील नायक, गुरदीप सिंह छाबड़ा, गुरजीत कौर भाटिया, वहीद खान, भागवत भारती एवं समस्त सदस्यों में आर.एस.ठाकुर जी का जन्मदिन को एक महत्वपूर्ण दिन बताते हुए, उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया है, वह सराहनीय है।

विद्यालय व्याख्याता शाहिना परवीन ने शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर और उनके परिवार को इस अवसर पर बधाई दी और कहा कि यह एक खुशी का अवसर है। उन्होंने कहा कि हम आर.एस.ठाकुर जी के उज्ज्वल स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते है।