खरोरा, 29 नवंबर 2025: पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा के परिसर में स्थित आबंटित दुकानों में बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू जैसे नशा युक्त सामान की बिक्री की शिकायत पर शाला प्रबंधन समिति ने तत्काल सख्त कदम उठाए हैं।
इस गंभीर विषय की जानकारी मिलते ही, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर ने पान ठेला संचालित कर रहे दुकानदारों को विद्यालय बुलाया और उन्हें सख्त समझाइश दी।
“बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य से समझौता नहीं”
समिति अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से किसी भी प्रकार का नशा युक्त सामान नहीं बेचना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि:
“स्कूल परिसर में नशा युक्त सामान की बिक्री से बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ता है और उनके स्वास्थ्य को भी खतरा होता है।”
श्री ठाकुर ने दुकानदारों से अपील की कि वे ऐसी गतिविधियों से दूर रहें और स्कूल परिसर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आगे से इस तरह की गतिविधियां पाई गईं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस पहल को बच्चों के सुरक्षित और स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण के लिए एक आवश्यक कदम माना जा रहा है।
इस मौके पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्य यज्ञदत्त शर्मा, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, शिक्षक सना करीम, कृतिका वर्मा, और आबंटित दुकानदार संचालक (पान ठेला) उपस्थित थे।

संबंधित समाचार
पलारी के होनहार जिज्ञासु वर्मा का विक्रम राय गुरुजी ने किया सम्मान: 12वीं बोर्ड में पाया प्रथम स्थान
शिक्षक परिवार के साथ खड़ा संगठन: स्व. शिव प्रसाद चतुर्वेदी के परिजनों को मिली ₹50,000 की आर्थिक सहायता
रोहासी की महक चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी: विक्रम राय ने गुरु से मिली ‘ऐतिहासिक कलम’ भेंट कर दिया आशीर्वाद