रायपुर, 18 नवंबर 2025 – भारत सरकार के महत्वाकांक्षी ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के 5 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर आज रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों और गणमान्य नागरिकों को नशा मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल जी थे।



नशा मुक्ति का संकल्प
मुख्य अतिथि श्री नवीन कुमार अग्रवाल जी ने उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को नशे से दूर रखना आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि छत्तीसगढ़ को नशा मुक्त बनाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
इस अवसर पर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी नशा मुक्त समाज के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में संबंधित विभागीय अधिकारी गण, यात्री गण और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक नशा मुक्त जीवन जीने और दूसरों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन