रायपुर, 18 नवंबर 2025 – छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आज भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में सवार बस्तर संभाग के लगभग 800 यात्रियों के एक विशाल जत्थे को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया गया।
इस 9वीं तीर्थ दर्शन ट्रेन को जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जत्था तिरुपति-मदुरै-रामेश्वरम जैसे प्रमुख दक्षिण भारतीय तीर्थ स्थलों का दर्शन करेगा।




मुख्य अतिथि ने दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल जी ने सभी यात्रियों को मंगलमय यात्रा की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को बिना किसी आर्थिक बोझ के देश के प्रमुख तीर्थों का दर्शन करने का अवसर प्रदान करती है, जो अपने आप में एक पुण्य का कार्य है।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री संदीप यदु जी भी उपस्थित रहे। श्री यदु ने भी सभी यात्रियों के प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
यात्रा पर रवाना हो रहे बस्तर संभाग के 800 यात्रियों में उत्साह का माहौल था। यात्रियों ने इस सुविधा प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और योजना से जुड़े अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
रवानगी के दौरान, संबंधित विभागीय अधिकारी गण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु जी और बड़ी संख्या में यात्री गण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन