खरोरा, 9 नवंबर 2025 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खरोरा मंडल की मासिक बैठक एवं ‘SIR’ कार्यशाला आज रेस्ट हाउस में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मंडल पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य संगठन की आगामी रणनीति पर विचार-विमर्श करना और कार्यकर्ताओं को नई दिशा-निर्देश देना रहा।
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा क्षेत्र धरसींवा के लोकप्रिय विधायक पद्म श्री अनुज शर्मा जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. गुलाब सिंह टिकरिहा जी और प्रभारी श्री पीला राम निषाद जी ने भी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता:
* जनप्रतिनिधि: नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सोनी जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सोनी जी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुमित सेन जी, और जिला पंचायत सभापति श्रीमती स्वाति वर्मा जी।
* मंडल एवं जिला पदाधिकारी: मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना वर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर वर्मा जी, जिला प्रचार प्रसार मंत्री नरेंद्र सिंह ठाकुर जी, महामंत्री घनश्याम चंद्राकर और दूलेश साहू, उपाध्यक्ष विकास ठाकुर, छगन यादव, श्रीमती कांति सेन जी।
* अन्य प्रमुख कार्यकर्ता: वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री नीलांबुज चंद्राकर जी, सहप्रभारी श्री संजय चंद्राकर, प्रचार प्रसार मंत्री कमलेश वर्मा जी, श्री सचिन अग्रवाल जी, श्रीमती प्रेमन रात्रे, श्रीमती मनीषा कोसले, श्रीमती अंबिका बंछोर, श्रीमती मीनू सेन, कार्यालय प्रभारी दीपक धनकर जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा धनकर जी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश वर्मा जी, महामंत्री युवा मोर्चा दिलराज छाबड़ा जी, मुरली वर्मा जी बिसौहा देवांगन जी, प्रेम गिलहरे जी, श्री योगेश चंद्राकर जी, संतोष कुर्रे जी, चंद्र प्रकाश कुर्रे जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को और मजबूत करने तथा जनहित के कार्यों को गति देने पर विचार-विमर्श किया गया।

संबंधित समाचार
BREAKING: बाना धान मंडी के पास भीषण सड़क हादसा; कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
खरोरा में तीन दिवसीय संत समागम मेला: गुरु गद्दी पूजा और पद्मश्री उषा बारले की भजन प्रस्तुति होगी खास
खरोरा का गौरव: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी ने गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को किया सम्मानित