खरोरा न्यूज़

विश्वसनीय समाचार, हर पल

शहीदी नगर कीर्तन: श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहीदी यात्रा 11 अक्टूबर को खरोरा में, दोपहर 12:30 बजे तिगड़्डा चौक से होगी शुरू

kharora guru tegh bahadur shahidi yatra nagar kirtan

सिक्ख धर्म के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की पावन शहीदी यात्रा खरोरा में 11 अक्टूबर 2025 दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर शहीदी नगर कीर्तन (शोभायात्रा) का भव्य आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

शहीदी नगर कीर्तन 11 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 12:30 बजे तिगड़्डा चौक से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा खरोरा पहुँचेगी।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, खरोरा (छ.ग.) ने सभी साध संगत और धर्मप्रेमी जनता से इस पूरे कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ प्राप्त करने का निवेदन किया है। यह यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के अद्वितीय बलिदान और मानवता के प्रति उनके समर्पण को याद करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।