रायपुर, 13 अक्टूबर 2025 – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देशों के बाद रायपुर जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व और खनिज विभाग की एक संयुक्त टीम ने आज आरंग ब्लॉक के ग्राम गुदगुदा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई के दौरान, टीम ने अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर रहे 2 बोट (नाव) और 2 चैन माउंटेन मशीन (Chain Mounted Machine) को जब्त कर लिया।

यह त्वरित कार्रवाई आरंग की एस.डी.एम. श्रीमती अभिलाषा पैकरा के नेतृत्व में की गई। टीम में नायब तहसीलदार श्री जी.एन. सिदार, राजस्व अमला और खनिज अधिकारी श्री हेमंत क्षेरपा एवं उनकी टीम शामिल थी।

जिला प्रशासन की इस सख्ती से यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध उत्खनन के कृत्यों को जिले में किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित समाचार
अमसेना स्कूल का दबदबा: शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ चमके छात्र, संगीता और उषा ने किया टॉप
प्राथमिक शाला घोंट में सांस्कृतिक पुरस्कार वितरण: नोडल प्राचार्य स्वाति सक्सेना ने मेधावियों को सराहा
77वें गणतंत्र दिवस पर अमसेना स्कूल में बिखरी लोक संस्कृति की छटा: प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान