रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के अवसर पर प्रदेशवासियों को रोमांच और गर्व से भर देने वाला एक भव्य आयोजन देखने को मिलेगा। राजधानी नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में 5 नवंबर को भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम द्वारा एक शानदार एयरशो का आयोजन किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से एक दिन पहले, 4 नवंबर को टीम द्वारा कार्यक्रम स्थल पर रिहर्सल (अभ्यास) किया जाएगा।
कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
एयरशो की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और दर्शक दीर्घा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह आयोजन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के गौरवशाली अवसर पर हो रहा है, जो प्रदेशवासियों के लिए भारतीय वायुसेना की शक्ति और कौशल को करीब से देखने का एक अद्भुत अवसर प्रदान करेगा।
इस अवसर पर कलेक्टर के साथ निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन (आईएएस), जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे तथा एएसपी श्री विवेक शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन