रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कनकी में जिला स्तरीय 14 वर्ष से कम आयु समूह के बालकों का क्रिकेट चयन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य आतिथ्य जनपद सभापति प्रतिनिधि श्री सुशील जांगड़े ने किया।


कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर और श्रीफल तोड़कर की गई। मुख्य अतिथि श्री जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि खेल मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यह केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक परिपक्वता भी प्रदान करता है। उन्होंने खेल को करियर निर्माण का एक सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सीमा मेश्राम ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सभापति (खेल एवं युवा कल्याण विभाग) श्री सौरभ वर्मा, नगर पंचायत समोदा के पार्षद श्री सत्येंद्र चेलक, पूर्व पार्षद श्री जितेंद्र बारले, पूर्व सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री सी एस बघेल, वरिष्ठ कोच श्री विनोद यादव, शबाब कुरैशी, सुधीर पिल्ले, भोजराम मनहरे, प्रमिला गौतम, पुष्कर साहू, जितेंद्र यादव, अंजलि देवदास, प्रियल साहू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता में इस जिला स्तरीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता में अग्नूदास टंडन (वरिष्ठ व्याख्याता), अशोक कुमार कोशले, सरला दीवान, पी. एल. वर्मा, सविता ऊष्या, अंजू मरकाम, सत्यम सिंह, वी.एल. वर्मा, टिकेंद्र वर्मा के अलावा बड़ी संख्या में रायपुर जिले के चारों ब्लॉक – आरंग, तिल्दा, अभनपुर, और धरसीवां – से चयनित खिलाड़ी, कोच और मैनेजर बड़ी संख्या में मौजूद थे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री भोजराम मनहरे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन व्यायाम शिक्षक श्री पुष्कर साहू ने किया।

संबंधित समाचार
पलारी के होनहार जिज्ञासु वर्मा का विक्रम राय गुरुजी ने किया सम्मान: 12वीं बोर्ड में पाया प्रथम स्थान
शिक्षक परिवार के साथ खड़ा संगठन: स्व. शिव प्रसाद चतुर्वेदी के परिजनों को मिली ₹50,000 की आर्थिक सहायता
रोहासी की महक चतुर्वेदी ने 10वीं बोर्ड में मारी बाजी: विक्रम राय ने गुरु से मिली ‘ऐतिहासिक कलम’ भेंट कर दिया आशीर्वाद