मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू किया गया ‘प्रोजेक्ट दक्ष: हम होंगे स्मार्ट’ अब एक नई पहचान बना रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, गति और प्रभावशीलता लाई जा सके।
इसी कड़ी में, आज लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा और कृषि विभाग के बचे हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्हें कंप्यूटर और मोबाइल के उपयोग, साइबर सुरक्षा, डेटा गोपनीयता, डिजिटल डॉक्यूमेंट मैनेजमेंट और ईमेल जैसे महत्वपूर्ण उपकरणों की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।
‘प्रोजेक्ट दक्ष’ का लक्ष्य कर्मचारियों को तकनीकी रूप से इतना सक्षम बनाना है कि वे अपने दैनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकें, जिससे आम जनता को भी बेहतर और तेज सेवाएँ मिल सकें। यह पहल डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित समाचार
रायपुर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: ‘समाज गौरव सम्मान 2026’ में गूंजा संस्कृति और सामाजिक समरसता का स्वर
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
आकार-2026: रायपुर में 25 मई से शुरू होगा पारंपरिक शिल्प और कला प्रशिक्षण शिविर, ऐसे करें पंजीयन