कनकी, 3 सितंबर 2025 – आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कनकी में तिल्दा विकासखंड स्तरीय खो-खो और बालिका ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष की आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन के उद्घाटन समारोह में कनकी स्कूल की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती सरला दीवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “सिर्फ जीतने के लिए खेलें।”

इस अवसर पर तिल्दा विकासखंड के खेल अधिकारी श्री पी.आर. कौशिक, कनकी स्कूल के पीटीआई श्री पुष्कर साहू, कनकी स्कूल के सभी शिक्षक और विभिन्न स्कूलों से आए पीटीआई भी उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जीवोदय विद्यालय, अभनपुर जाएँगे।

संबंधित समाचार
BREAKING: बाना धान मंडी के पास भीषण सड़क हादसा; कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत
खरोरा में तीन दिवसीय संत समागम मेला: गुरु गद्दी पूजा और पद्मश्री उषा बारले की भजन प्रस्तुति होगी खास
खरोरा का गौरव: बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदसानी ने गायक कृष्ण कुमार मानिकपुरी को किया सम्मानित