छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की जिला शाखा द्वारा बलौदाबाजार के जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने खुद रक्तदान करके लोगों को प्रोत्साहित किया।
रक्तदान के बाद कलेक्टर सोनी ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो जरूरतमंदों को नया जीवन देता है। उन्होंने कहा कि मानव शरीर ही रक्त बनाने की एकमात्र कंपनी है, इसलिए हमें इस अमूल्य दान को जरूर करना चाहिए। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने बताया कि शिविर में कुल 16 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। उन्होंने रक्तदान के लिए पात्रता बताते हुए कहा कि 18 से 65 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन 45 किलोग्राम से अधिक और हीमोग्लोबिन 12.5 हो, वह रक्तदान कर सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक बार में केवल 350 मिली रक्त लिया जाता है और एक व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है, जिससे शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी नहीं आती है।
इस दौरान सीएमएचओ, सिविल सर्जन सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: विक्रम राय गुरुजी ने की 2% DA की मांग, कहा- महंगाई में कर्मचारियों को मिले राहत
शिक्षा के साथ सेवा का संकल्प: विक्रम राय गुरुजी ने 15वीं बार किया रक्तदान, युवाओं को दिया ‘महादान’ का संदेश
बलौदाबाजार में जल संकट: विक्रम राय ने की गंगरेल बांध से पानी छोड़ने की मांग, सूखते तालाबों पर जताई चिंता